Let’s travel together.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न

0 7

संगठन विस्तार, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुआ मंथन

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक शनिवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री एवं नगर मंडल प्रभारी गैरतगंज सुशील शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष संजय जैन ने की। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, मंडल महामंत्री अनिल अहिरवार एवं मानसिंह भूरा भैया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों जे.के. जैन, अशोक ठाकुर मामा, हरकरण लोधी, प्रवीण शर्मा, गौरी चंद्रवंशी, बबलू साहू सहित शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

मुख्य अतिथि एवं मंडल प्रभारी सुशील शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी शक्ति उसके समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पहचान है। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत होगा संगठन : संजय जैन

नगर मंडल अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक मेहनत, सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बूथ स्तर पर कार्य करना होगा तथा जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखना होगा।

संगठनात्मक विषयों पर हुआ विचार-विमर्श

बैठक के दौरान विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में अपने सुझाव भी रखे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।बैठक का समापन संगठनात्मक एकता, समर्पण और राष्ट्रहित में कार्य करने के संदेश के साथ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811