Let’s travel together.

सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

0 87

एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने किया निलंबित

   सुरेंद्र जैन धरसीवां

नाबालिक से दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतने पर सिलयारी चौकी प्रभारी जितेंद्र दुबे को एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक, रायपुर (ग्रामीण) छ.ग. द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि चौकी सिलियारी थाना धरसींवा के अपराध क्रमांक 207/26 धारा 137 (2) बीएनएस के प्रकरण की विवेचना में घोर लापरवाही बरतने के फलस्वरूप उप निरीक्षक जितेन्द्र दूबे चौकी प्रभारी सिलयारी थाना धरसींवा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) कार्यालय सम्बद्ध किया जाता है। निलंबन के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

7 जून को एसपी रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्वत सिन्हा के हस्ताक्षर से जारी आदेश क्रमांक/पुअ/राय/ग्रा./स्टेनो/98/2026 की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज रायपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण/यातायात रायपुर उप पुलिस अधीक्षक, माना रायपुर (ग्रामीण) को भी सूचनार्थ आदेश की प्रति भेजी गई है एवं थाना प्रभारी धरसींवा को निलंबित उप निरीक्षक को आदेश की तामीली कराकर तत्काल रवानगी हेतु आदेशित किया गया है

  भाजपा ओर कांग्रेस दोनों ने उठाया था मुद्दा

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल जिला पंचायत सभापति श्रीमती सरोज चंद्रवंशी दिनेश अग्रवाल ने प्रमुखता से उठाया था और पीड़िता को न्याय दिलाने एसपी ग्रामीण का दरबाजा खटखटाया था वही इस मामले को लेकर कांग्रेस ने धरसीवा सहित आसपास आंदोलन किया था पूर्व विधायक अनिता शर्मा जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे उधोराम वर्मा पीसीसी ओवेशी के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल दुर्गेश वर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष वर्मा सहित कई कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए माना सीएसपी को ज्ञापन सौंपा था साथ ही आगामी 9 जून को कांग्रेस ने चक्काजाम की चेतावनी दी थी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811