सुरेंद्र जैन धरसीवा
शासकीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (हीरा ग्रुप), सिलतरा के संयुक्त तत्वावधान में एन एस एस दिवस तथा वर्ल्ड हार्ट डे का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में गोदावरी ग्रुप से चिकित्सकों का दल, जिसमें डॉ. दुर्गेश, श्री शिव, श्री चंद्राकर एवं श्री संजू एवं पूरी मेडिकल, अपोलो एवं सी एस आर टीम उपस्थित रही।
कार्यक्रम के आयोजक एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह एवं डॉ. रश्मि कुजूर ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई तथा इसका सफल संचालन कु. आकांक्षा बी. कॉम प्रथम वर्ष द्वारा किया गया तथा अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर ने की।

विशेष अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूजा वर्मा, श्री अश्विनी वर्मा, धरसीवां ग्राम पंचायत के सरपंच साहिल खान एवं याकूब जनप्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे।
चिकित्सकों द्वारा हृदय रोगों, हार्ट अटैक के लक्षण एवं हृदय को स्वस्थ रखने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आने पर जान बचाने के लिए सी पी आर विधि की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी हीरा ग्रुप द्वारा कराई गई।
एन एस एस दिवस के उपलक्ष्य में विगत वर्षों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को एन एस एस बी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ सुनीता दुबे,श्री प्रशांत, श्री राकेश पाल, श्री संदीप, डॉ. संदीप दुबे, सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा एवं स्वयंसेवकों में कीर्ति, पीयूष, मोक्ष, रिम्मी एवं यामिनी का विशेष योगदान रहा।