Let’s travel together.

दिल्ली भाजपा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया

98

नई दिल्ली| दिल्ली भाजपा ने शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भाजपा के कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं दिल्ली प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ वरिष्ठ नेताओं सांसद डॉ. हर्षवर्धन, मनोज तिवारी एवं रमेश बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल, विजेन्द्र गुप्ता एवं सतीश उपाध्याय, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं जम्मू-कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद नेदीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने राजनीतिक के साथ-साथ समाजिक इतिहास को भी बदलने का प्रयास किया। उनकी प्रत्येक सोच समाज के उत्थान के लिए थी, उनकी सोच थी कि समाज के सबसे निर्बल व्यक्ति के साथ किसी काम की शुरुआत अगर न की जाए तो यह समाज नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा कि आज उसी आत्म मानववाद की सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर योजना बन रही है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की पूरी जीवन यात्रा सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि अपने आप में एक दर्शन है। उनके विचारों को समझने के लिए उनके दर्शन को समझना होगा और उन्हें पढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रशासन एवं विकास कार्य, पं. दीन दयाल उपाध्याय के विचार दर्शन पर आधारित है। उसके लाभ अंतिम व्यक्ति तक ले जा कर हम भी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

सचदेवा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की हर योजना पहुंचे और समाज का हर व्यक्ति अपने आप को शासन में सम्मलित माने, ऐसी विचारधारा वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि, तभी होगी जब उनके विचारों को हर घर तक पहुंचाया जाए।

अंत में वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज अगर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के छाया के रूप में किसी को देखते हैं, तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। उनकी हर योजनाएं चाहे वह उज्जवला योजना हो, सुकन्या योजना हो या अन्य कोई भी योजना पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारधारा से प्रेरित है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने जिस विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, उस विचारधारा को स्थापित करने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |     रीवा में जच्चा-बच्चा की मृत्यु के प्रकरण में दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग ऑफिसर निलंबित, जांच समिति गठित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811