Let’s travel together.

राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन

0 24

 सुरेंद्र जैन धरसीवा 

शासकीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (हीरा ग्रुप), सिलतरा के संयुक्त तत्वावधान में एन एस एस दिवस तथा वर्ल्ड हार्ट डे का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में गोदावरी ग्रुप से चिकित्सकों का दल, जिसमें डॉ. दुर्गेश, श्री शिव, श्री चंद्राकर एवं श्री संजू एवं पूरी मेडिकल, अपोलो एवं सी एस आर टीम उपस्थित रही।

कार्यक्रम के आयोजक एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह एवं डॉ. रश्मि कुजूर ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई तथा इसका सफल संचालन कु. आकांक्षा बी. कॉम प्रथम वर्ष द्वारा किया गया तथा अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य  कौशल किशोर ने की।

विशेष अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूजा वर्मा, श्री अश्विनी वर्मा, धरसीवां ग्राम पंचायत के सरपंच  साहिल खान एवं  याकूब  जनप्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे।

चिकित्सकों द्वारा हृदय रोगों, हार्ट अटैक के लक्षण एवं हृदय को स्वस्थ रखने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आने पर जान बचाने के लिए सी पी आर विधि की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी हीरा ग्रुप द्वारा कराई गई।

एन एस एस दिवस के उपलक्ष्य में विगत वर्षों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को एन एस एस बी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ सुनीता दुबे,श्री प्रशांत, श्री राकेश पाल, श्री संदीप, डॉ. संदीप दुबे, सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा एवं स्वयंसेवकों में कीर्ति, पीयूष, मोक्ष, रिम्मी एवं यामिनी का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |     छह महीने बाद लौटी उम्मीद: साइबर ठगी में गंवाए 1 लाख रुपये वापस     |     रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811