गणेश समितियों के सदस्य आपस में भिड़े
पुलिस ने मौके पर पहुंच संभाला मोर्चा,मामला कराया शांत
पुलिस ने दोनों समितियों के सदस्यों पर दर्ज किया मामला
राहुल राजोरिया रायसेन
जिले के बरेली में गणेश विसर्जन के लिए जा रही गणेश समितियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।

घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
पुलिस ने मामले में दोनों समितियों के सदस्यों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।