साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण
बौद्ध धरोहरों और प्राचीन स्थापत्य का किया अवलोकन, महामोग्गलान और सारीपुत्त के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी देखी
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के सतधारा स्तूप का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यहां मौजूद बौद्ध धरोहरों, प्राचीन स्थापत्य कला और ऐतिहासिक अवशेषों का बारीकी से अवलोकन किया तथा इनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी ली।

सतधारा स्तूप के भ्रमण के बाद कुलगुरु प्रो. कुमार साँची स्थित जम्बूद्वीप पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों अरहत महामोग्गलान और अरहत सारीपुत्त के जीवन, दर्शन एवं योगदान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बौद्ध ज्ञान, दर्शन और इतिहास को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विश्वविद्यालय के प्राध्यापक भी रहे साथ
इस ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक भ्रमण के दौरान साँची विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्वान प्राध्यापक भी कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार के साथ मौजूद रहे। भ्रमण दल में बौद्ध अध्ययन विभाग के डॉ. संतोष प्रियदर्शी एवं डॉ. रमेश रोहित, संस्कृत विभाग के डॉ. देवेन्द्र सिंह, हिन्दी विभाग के डॉ. राहुल सिद्धार्थ तथा शिक्षा विभाग के डॉ. प्रभाकर पाण्डेय शामिल रहे।