Let’s travel together.

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ली सचिवों की समीक्षा बैठक,सचिवों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

0 26

सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर

जनपद पंचायत धरसीवां में मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष केशरवानी द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में VB-G रामजी के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 50 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी अपूर्ण आवासों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने तथा लंबित आवासों की नियमित मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ओबीसी एवं एससी प्राधिकरण के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं श्रम विभाग एवं समाज कल्याण विभाग से संबंधित हितग्राहियों के E-KYC कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के लिए सचिवों को निर्देशित किया गया।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियों, कचरा संग्रहण एवं अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही ओबीसी सर्वे एवं ‘सुग्घर छत्तीसगढ़’ से संबंधित डाटा एंट्री कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें।

बैठक के अंत में कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं स्वस्थ कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी ग्राम पंचायत सचिवों का हेल्थ चेकअप कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुद्धि को विराम देकर समर्पण की ओर-मुनि श्री निरीह सागर महाराज     |     भारत के प्रयासों को वैश्विक पहचान, भुवन रिभु के प्रयासों की बड़ी उपलब्धि     |     “सच बात पूछती हूँ, बताना ना बाबूजी…” ने सभागार को किया भाव-विभोर     |     उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित       |     श्रीकृष्ण के प्रसंग पर्यावरण संरक्षण, जीव-दया और सामूहिक सुरक्षा का देते हैं संदेश : उप मुख्यमंत्री     |      उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुभारंभ     |     मुख्यमंत्री से मिला सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, ज्ञापन सौंपकर रखीं मांगें     |     चार दिन से आसमान से  बरस रही आफ़त,नदियां उफान पर, सड़कें डूबी,करीब 40 गांवों का संपर्क टूटा     |     भारी बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, सुल्तानगंज में गूंजे कान्हा के जयकारे     |     श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति में डूबा सिलवानी नगर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811