Let’s travel together.

श्रीकृष्ण के प्रसंग पर्यावरण संरक्षण, जीव-दया और सामूहिक सुरक्षा का देते हैं संदेश : उप मुख्यमंत्री

0 10

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल यादव महासभा के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में हुए शामिल

रीवा ।  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम मे समाज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 12 बजे रात्रि आराध्य देव श्री कृष्ण के जन्म उपरांत पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समारोह में उप मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, उनकी लीलाओं तथा श्रीमद्भगवद्गीता के सार्वभौमिक संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज को अधर्म और दुष्ट प्रवृत्तियों से बचाने के लिए सतर्कता, धैर्य, कूटनीति और नैतिक संकल्प शक्ति अपनाने का आह्वान किया। इतिहास और पौराणिक कालखंडों का उल्लेख करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज में नकारात्मक एवं उपद्रवी तत्वों की उपस्थिति केवल वर्तमान कलयुग तक सीमित नहीं है, बल्कि द्वापर और त्रेता युग में भी ऐसे तत्व विद्यमान थे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि द्वापर युग में शिशुपाल जैसे लोग मौजूद थे, जो मर्यादा की सीमाओं को लांघने और व्यवस्था को क्षति पहुँचाने के लिए आतुर रहते थे। वर्तमान कलयुग में भी जब इस प्रकार के उपद्रवी लोगों का सामना होता है, तो समाज को हताश या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। यह समाज का नैतिक दायित्व है कि वह ऐसे तत्वों की पहचान करे, उन्हें समाज से किनारे करे और समय आने पर धर्म एवं न्याय की रक्षा हेतु उन्हें पूर्णतः परास्त भी करे। यही भगवान श्रीकृष्ण के जीवन मूल्यों और आदर्शों को व्यवहार में उतारने का सच्चा मार्ग है। उप मुख्यमंत्री ने मानव जीवन के वास्तविक पथ-प्रदर्शन हेतु श्रीमद्भगवद्गीता के अमर ज्ञान को केंद्र में रखते हुए कहा कि चाहे रामलीला हो या कृष्णलीला, ये केवल कथाएँ नहीं हैं बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले जीवंत माध्यम हैं। ये लीलाएँ सिखाती हैं कि विषम परिस्थितियों में भी एक धर्मनिष्ठ जीवन कैसे जिया जाए। इस अवसर पर उन्होंने गीता के निष्काम कर्मयोग की पंक्तियों का स्मरण कराते हुए कहा कि “कर्म किए जा फल की इच्छा मत कर ऐ इंसान, जैसे कर्म करेगा वैसा फल देगा भगवान, यह है गीता का ज्ञान।

लोक-कल्याण और अधर्म के नाश के लिए भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उठाए गए कदमों का स्मरण कराते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि बाल्यकाल से ही भगवान श्रीकृष्ण ने जन-सामान्य को अत्याचार से मुक्ति दिलाने का कार्य आरंभ कर दिया था। कंस के क्रूर अत्याचारों को समाप्त करने के लिए कंस वध, कालिया नाग का दमन तथा देवराज इंद्र के अहंकार को चूर कर मूसलाधार वर्षा से ब्रजवासियों एवं गौ-माताओं की प्राण-रक्षा हेतु विशाल गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर धारण करना, ये सभी प्रसंग पर्यावरण संरक्षण, जीव-दया और सामूहिक सुरक्षा का अद्वितीय संदेश देते हैं।

 

अंत में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने उपस्थित जनसमूह का आह्वान किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से प्रेरणा लेकर समाज को संगठित, जागरूक और धर्मनिष्ठ बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि जब तक समाज अपने कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं होगा और शांति की पहल के साथ-साथ अधर्म के प्रतिकार का साहस नहीं रखेगा, तब तक एक समरस और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव नहीं है। समारोह में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी , अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सखाराम यादव, सीएल यादव, संगीता राजेश यादव, राकेश यादव, डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉक्टर शंकर लाल यादव, राम नरेश यादव, मनोज यादव, रेनू यादव, सूरज यादव, अवनीश यादव, दिलीप यादव, अशोक यादव, राजबहोर यादव, डॉ. शब्द सिंह यादव, राम कुशल यादव सहित यादव महासभा के अन्य प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप में मूलभूत कमियां, मोदी सरकार की नीयत पर सवाल: अजय कुमार लल्लू     |     जिला बदर आरोपी को पनाह देने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा     |     बुद्धि को विराम देकर समर्पण की ओर-मुनि श्री निरीह सागर महाराज     |     भारत के प्रयासों को वैश्विक पहचान, भुवन रिभु के प्रयासों की बड़ी उपलब्धि     |     “सच बात पूछती हूँ, बताना ना बाबूजी…” ने सभागार को किया भाव-विभोर     |     उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित       |     श्रीकृष्ण के प्रसंग पर्यावरण संरक्षण, जीव-दया और सामूहिक सुरक्षा का देते हैं संदेश : उप मुख्यमंत्री     |      उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुभारंभ     |     मुख्यमंत्री से मिला सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, ज्ञापन सौंपकर रखीं मांगें     |     चार दिन से आसमान से  बरस रही आफ़त,नदियां उफान पर, सड़कें डूबी,करीब 40 गांवों का संपर्क टूटा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811