Let’s travel together.

साईंखेड़ा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जांच में प्राचार्य दोषी, कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन आयुक्त कार्यालय भेजा

0 111

सिलवानी रायसेन । ग्राम साईंखेड़ा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पुराने स्कूल भवन को बिना अनुमति तुड़वाकर उसकी सामग्री का उपयोग किए जाने के मामले में प्रशासनिक जांच पूरी हो गई है। जांच में स्कूल की प्राचार्य हेमलता दास को दोषी पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त कार्यालय भेज दिया है।

मामला तब सामने आया था जब  स्कूल के पुराने शासकीय भवन को बिना सक्षम अनुमति के तोड़े जाने और उसकी ईंटों व अन्य निर्माण सामग्री का उपयोग नए स्कूल की बाउंड्रीवाल निर्माण में किए जाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।

शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक ने प्राचार्य हेमलता दास को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इसके बाद जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) द्वारा की गई जांच में प्राचार्य को अनियमितता का दोषी पाया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक ने बताया कि जांच प्रतिवेदन अग्रिम विभागीय कार्रवाई के लिए लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आयुक्त कार्यालय भेज दिया गया है। इस पूरे मामले में अब आयुक्त द्वारा कार्रवाई की जाना है स्कूल की जांच में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद अब संबंधित प्राचार्य के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।

वहीं ग्रामीणों ने दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद जताई है। प्रशासन द्वारा प्रतिवेदन उच्च स्तर पर भेजे जाने के बाद अब सभी की निगाहें आयुक्त कार्यालय की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मौसम ने पकड़ी रफ्तार! MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवाओं से बढ़ी चिंता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     ‘श्री कृष्ण जन्मोत्सव’ का विशाल आयोजन,तैयारियां शुरू     |     साईंखेड़ा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जांच में प्राचार्य दोषी, कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन आयुक्त कार्यालय भेजा     |     जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ली सचिवों की समीक्षा बैठक,सचिवों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण     |     शिवपुरी में झमाझम बारिश से निचली बस्तियों में भरा पानी, अवैध कॉलोनियों में जलभराव     |     संपादकीय :: कृष्ण को पूजने से ज्यादा जरूरी है, कृष्ण को समझना     |      एच.पी. स्कूल परिसर बना वृंदावन: राधा-कृष्ण के परिधान में पहुंचे बच्चों ने बिखेरी भक्ति की छटा     |     15 दिन बाद तीन घंटे रिमझिम बारिश, किसानों के चेहरे खिले; अंबाडी में डेढ़ फीट तक भरा पानी     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर:: एम्स और पीपल्स अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की ग्रामीणों की जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811