Let’s travel together.

भारत G7 का हिस्सा नहीं, फिर क्यों PM मोदी के शिखर सम्मेलन में शामिल होने की हो रही चर्चा?

0 85

नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत हो गई है. मंत्रीपरिषद के शपथ ग्रहण के बाद विभागों का बंटवारा और फिर पदभार ग्रहण करने की औपचारिकताएं हो गई हैं. विदेश मंत्री का जिम्मा फिर एक बार एस. जयशंकर संभाल रहे हैं. विदेश की बात इसलिए भी जरुरी है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी बहुमत मुमकिन है अपनी पहली विदेश यात्रा की शुरुआत इटली से करें.

पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली विदेश यात्रा पर भूटान गए थे. 2019 में सत्ता वापसी के बाद प्रधानमंत्री ने मालदीव को चुना. अब विदेश मंत्रालय के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने जी7 के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को निमंत्रित किया है. पीएम ने भी निमंत्रण के एवज में आभार जताया है.

इटली, मेलोनी और जी7 की मेजबानी

दरअसल इटली में में इसी हफ्ते 13 से 15 जून के बीच जी7 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है. इस बार की मेजबानी इटली के पास है. इटली सातवीं बार जी7 की बैठक आयोजित कर रहा है. भारत जी7 का हिस्सा नहीं होते हुए भी इस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर शामिल हो सकते हैं.

मेलोनी ने पिछले साल मार्च के महीने में भारत का दौरा किया था. इस दौरान भारत और इटली के संबंधों को एक नए मकाम पर ले जाने को लेकर दोनों देशों के राष्ट्राध्याक्षों में सहमति बनी. जहां तक जी7 की बात है, बहुत से जानकार जी7 के मंच पर भारत की उपस्थिति को दुनियाभर में उसके बढ़ती ताकत का एक उदाहरण मानते हैं.

इटली को इस साल 1 जनवरी को जी7 की अध्यक्षता मिली है. उसकी यह मेजबानी 31 दिसंबर तक जारी रहेगी.

क्या है जी7, मेलोनी कैसे हुईं मजबूत?

जी7 विश्व के सात शक्तिशाली देशों का एक साझा मंच है. इटली, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका इस समूह के हिस्सा हैं. इन 7 देशों के अलावा यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधि भी इस सम्मेलन में शामिल होता रहा है.

मेलोनी हाल ही में हुए यूरोपियन यूनियन के चुनाव में इटली में सबसे प्रभावशाली नेता बनकर उभरी हैं. मेलोनी के मुकाबले जर्मन चांसलर और फ्रांस के राष्ट्रपति को अपने देश में तगड़ा झटका लगा है.

ऐसे में, चुनाव के बाद इन नेताओं को एक मंच पर देखना काफी दिलचस्प होगा. मेलोनी की धुर दक्षिणपंथी ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी को यूरोपियन यूनियन के चुनावों में 28 फीसदी वोट मिले हैं. इससे उनकी घरेलू राजनीति तो मजबूत हुई ही है. साथ ही, वह यूरोप में किंगमेकर बनने की स्थिति में आ गई हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811