रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कृष्णाराज कपूर आडिटोरियम में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियो और कर्मचारियों को सम्मानित किया।

निजी संस्था द्वारा आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले लोक सेवकों को सम्मानित करने पर उन्हें अच्छे कार्य करने का प्रोत्साहन मिलता है। प्रशासनिक व्यवस्था में कई अधिकारी और कर्मचारी अच्छा कार्य कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, पूर्व मंत्री श्री जय सिंह मरावी, श्री राजेन्द्र शर्मा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।