Let’s travel together.

पुलिस की अवैध जुए पर बड़ी कार्रवाई, 05 आरोपी गिरफ्तार,8फरार, ₹22,500 नगदी एवं ताश के पत्ते जब्त

0 41

रायसेन।  थाना प्रभारी सलामतपुर उप निरीक्षक श्यामराज सिंह एवं चौकी प्रभारी दीवानगंज सउनि सुनील शर्मा द्वारा गठित पुलिस टीम ने अवैध जुए के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 08 आरोपी मौके से फरार हो गए

14 जुलाई  को थाना सलामतपुर पुलिस अवैध जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध अभियान के दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दीवानगंज के गोसाई मोहल्ला स्थित नीम के पेड़ के नीचे कुछ लोग रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं।

सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान कुल 05 व्यक्तियों को जुआ खेलते पाया गया, पुलिस ने 05 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मौके से ₹22,500 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

1. पप्पू उर्फ ऋषव जैन (40 वर्ष), निवासी अम्बाड़ी, चौकी दीवानगंज

2. संजीव वेदी (32 वर्ष), निवासी अम्बाड़ी, चौकी दीवानगंज

3. देवेंद्र शाक्य (35 वर्ष), निवासी गोसाई मोहल्ला, दीवानगंज

4. विनोद गिर (45 वर्ष), निवासी गोसाई मोहल्ला, दीवानगंज

5. मधुबाई (50 वर्ष), निवासी गोसाई मोहल्ला, दीवानगंज

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्यामराज सिंह, चौकी प्रभारी सउनि सुनील शर्मा, सउनि राजेश यादव, प्रधान आरक्षक नितिन कुमार, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक संदीप रघुवंशी, मयंक भारद्वाज, रोहित गोस्वामी, राहुल रघुवंशी एवं आकाश उईके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811