रायसेन। थाना प्रभारी सलामतपुर उप निरीक्षक श्यामराज सिंह एवं चौकी प्रभारी दीवानगंज सउनि सुनील शर्मा द्वारा गठित पुलिस टीम ने अवैध जुए के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 08 आरोपी मौके से फरार हो गए।
14 जुलाई को थाना सलामतपुर पुलिस अवैध जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध अभियान के दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दीवानगंज के गोसाई मोहल्ला स्थित नीम के पेड़ के नीचे कुछ लोग रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं।
सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान कुल 05 व्यक्तियों को जुआ खेलते पाया गया, पुलिस ने 05 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मौके से ₹22,500 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
1. पप्पू उर्फ ऋषव जैन (40 वर्ष), निवासी अम्बाड़ी, चौकी दीवानगंज
2. संजीव वेदी (32 वर्ष), निवासी अम्बाड़ी, चौकी दीवानगंज
3. देवेंद्र शाक्य (35 वर्ष), निवासी गोसाई मोहल्ला, दीवानगंज
4. विनोद गिर (45 वर्ष), निवासी गोसाई मोहल्ला, दीवानगंज
5. मधुबाई (50 वर्ष), निवासी गोसाई मोहल्ला, दीवानगंज
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्यामराज सिंह, चौकी प्रभारी सउनि सुनील शर्मा, सउनि राजेश यादव, प्रधान आरक्षक नितिन कुमार, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक संदीप रघुवंशी, मयंक भारद्वाज, रोहित गोस्वामी, राहुल रघुवंशी एवं आकाश उईके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।