Let’s travel together.

श्रीमती स्नेह लता अश्विन जोशी अखिल भारतीय महासभा की महासचिव बनी

0 131

मिला अखिल भारतीय महासभा का नियुक्ति पत्र, समाज में हर्ष की लहर

सी के पारे 

उज्जैन। अखिल भारतीय महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में कसरावद की समाजसेवी श्रीमती स्नेह लता अश्विन जोशी को इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा महासभा का महासचिव बनाए जाने का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस सम्मानजनक नियुक्ति से जोशी परिवार,पारे परिवार व उनके शुभचिंतकों एवं समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही अनेक सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने श्रीमती जोशी को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

श्रीमती स्नेह लता अश्विन जोशी लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपनी कर्मठता, सेवाभाव और समर्पण के बल पर उन्होंने समाज में एक अलग पहचान स्थापित की है।

समाजजनों का कहना है कि उनकी यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत कार्यों का सम्मान है, बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गौरव का विषय है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती जोशी अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए समाजहित में नए आयाम स्थापित करेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा,स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल,विधायक डॉ चौधरी,जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा हुए शामिल     |     दशहरा पर्व पर क्षत्रिय समाज  ने किया शस्त्र पूजन     |     पाशविकता में पुरूषों को पछाड़कर महिलाएं कौन-सी ट्राॅफी जीत लेंगी? -अजय बोकिल     |     विजयादशमी और नीलकण्ठ दर्शन की परंपरा: लोक आस्था का प्रतीक, प्रकृति का अनमोल संदेश     |     सांची में दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, आज होगा रावण दहन     |     नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |     गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     नवरात्रि ड्यूटी उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने की माँ बम्लेश्वरी की भक्ति भाव से आरती     |     पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811