Let’s travel together.

बच्चों को यौन दुर्व्यवहार से संरक्षित करना सभी का दायित्व-अतुल यादव न्यायाधीश

0 161

चाईल्ड सेक्सुअल ऐव्यूज विषय पर विधिक साक्षरत शिविर का किया आयोजन

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश अनीस कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार, तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा शनिवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी में चाईल्ड सेक्सुअल ऐव्यूज विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी अतुल यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को यौन दुर्व्यवहार से संरक्षित करना और निश्चित करना कि उनका बचपन किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार से मुक्त हो। यह हमारा संयुक्त दायित्व है। इसके लिए आवश्यक है जन जागरूकता की। जिससे बच्चे एवं उनके माता-पिता, अध्यापक व संरक्षक सजग होकर यौन दुर्व्यवहार का विरोध करें और अपराध होने से पूर्व उसे रोका जा सके। शिविर में बालकों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम के संबंध में जानकारी दी।
श्री यादव ने बताया कि अधिकतर बच्चे अपने रिश्तेदारों या जान-पहचान वालों द्वारा यौन अपराध के शिकार होते हैं, जहां बच्चों को सर्वाधिक सुरक्षित माना जाता है।
न्यायाधीश अतुल यादव द्वारा छात्रओं को बताया गया कि बच्चों के साथ शारीरिक, मानसिक, यौनिक अथवा भावनात्मक स्तर पर किया जाने वाला दुर्व्यवहार बाल दुर्व्यवहार कहलाता है। हालाँकि हम बाल दुर्व्यवहार में सामान्यतः यौनिक एवं शारीरिक शोषण को ही शोषण समझाते हैं, जबकि मानसिक तथा भावनात्मक स्तर पर होने वाला शोषण भी बच्चों के मानस पर दीर्घकालिक प्रभाव डालता है। बाल यौन शोषण का दायरा केवल बलात्कार या गंभीर यौन आघात तक ही सिमटा नहीं है बल्कि बच्चों को इरादतन यौनिक कृत्य दिखाना, अनुचित कामुक बातें करना, गलत तरीके से छूना, भोलेपन का फायदा उठाने के लिये चॉकलेट, पैसे आदि का प्रलोभन देना चाइल्ड पोर्नोग्राफी बनाना आदि बाल यौन शोषण के अंतर्गत आते हैं।
शिविर में भारत की स्कूल बैग पालिसी के बारे में छात्राओं को बताते हुए कहा कि नए निर्देश अनुसार पहली और दूसरी कक्षा के लिए बैग का वजन 1.6 से 2.2 किलोग्राम तक होना चाहिए जबकि कक्षा तीसरी चौथी और पांचवी के लिए बैग का वजन 1.7 से 2.5 किलोग्राम तक होना अनिवार्य होगा। वही 6ठी और 7वीं कक्षा के लिए बैग का वजन 2.0 से 3.0 किलोग्राम होना आवश्यक है जबकि 8वीं-9वीं और 10वीं के लिए बैग का वजन 2.5 से 4.5 किलोग्राम तक हो सकते हैं।
विधिक साक्षरता शिविर में स्कूल प्रभारी प्राचार्य मंजु श्रीवास्तव, शिक्षक राघवेन्द्र दुबे, सहित छात्राएं मौजूद रहीं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811