Let’s travel together.

ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेंद्र व्यास का अवसान,विद्वानों ने कहा, ज्योतिष का चमकता हुआ तारा हो गया अस्त

0 174

कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन

ज्योतिष के आसमान से एक चमकते हुए तारे का अस्त हो गया। कई बर्षो से बरेली में रह रहे सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र व्यास भारतीय ज्योतिष का एक चमकता हुआ तारा थे, जिन्होंने अपनी आभा विखेरते हुए अचानक देवलोक को प्रस्थान किया। सुप्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र व्यास अब हमारे बीच नहीं रहे। क्षेत्र के विद्वानों और नागरिकों ने बडी संख्या में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। बरेली क्षेत्र के प्रकाण्ड विद्वान पंडित चंद्रकांत शास्त्री एवं दर्शन शास्त्र के अध्येता और “शुभ चौपाल ” के संपादक पंडित सत्यनारायण याज्ञवल्क्य ने इस प्रतिनिधि से ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र व्यास परिवार से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए बताया कि – पंडित धर्मेंद्र व्यास जामगढ के उस व्यास परिवार के रहे हैं, जिसे पीढियों से ज्ञान और भक्ति विरासत में मिली है। इनके पिता स्व पंडित शिवशंकर व्यास योग्य शिक्षाविद रहे हैं। दादा जी पंडित मोतीलाल व्यास एक ओर जहां उस समय भोपाल स्टेट के श्रेष्ठ गुरु के रूप में सम्मानित रहे, वहीं दूसरी ओर मां भगवती के वे अनन्य उपासक थे। उनके विदाई समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचे डॉ शंकरदयाल शर्मा कई घंटे रुके रहे और उनकी विशेषताओं का उल्लेख करते रहे थे।

ज्योतिष में थी विशेषज्ञता

पंडित धर्मेंद्र व्यास को भारतीय ज्योतिष में विशेषज्ञता प्राप्त थी। वे बरेली में किनगी रोड पर रहकर हजारों लोगों का मार्गदर्शन करते रहते थे। बीते समय शुभ चौपाल के संपादक पंडित याज्ञवल्क्य ने एक पारिवारिक आयोजन में जामगढ आए पंडित व्यास जी से ज्योतिष को लेकर लंबी चर्चा की थी। इस समय उन्होने उपस्थित लोगों की ज्योतिष संबंधी जिज्ञासाओं का संतुष्टिपूर्ण समाधान भी किया था। बरेली सहित सम्पूर्ण क्षेत्र के नागरिकों ने पंडित धर्मेन्द्र व्यास जी के अवसान पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह रिक्तता सदैव रिक्तता ही रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811