मिला अखिल भारतीय महासभा का नियुक्ति पत्र, समाज में हर्ष की लहर
सी के पारे
उज्जैन। अखिल भारतीय महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में कसरावद की समाजसेवी श्रीमती स्नेह लता अश्विन जोशी को इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा महासभा का महासचिव बनाए जाने का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस सम्मानजनक नियुक्ति से जोशी परिवार,पारे परिवार व उनके शुभचिंतकों एवं समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही अनेक सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने श्रीमती जोशी को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
श्रीमती स्नेह लता अश्विन जोशी लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपनी कर्मठता, सेवाभाव और समर्पण के बल पर उन्होंने समाज में एक अलग पहचान स्थापित की है।
समाजजनों का कहना है कि उनकी यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत कार्यों का सम्मान है, बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गौरव का विषय है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती जोशी अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए समाजहित में नए आयाम स्थापित करेंगी।