– अपना घर आश्रम में प्रभुजियों को कराया भोजन, गौशाला में लगाया छप्पन भोग
– उमाशंकर गुप्ता के जन्मदिन पर शिवपुरी में गौ सेवा व जनसेवा का संदेश
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
वैश्य महासम्मेलन के शिरोमणि संरक्षक एवं मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस पूरे प्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन शिवपुरी की मैन, युवा एवं महिला इकाई ने सेवा कार्य किए।
संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने ककरवाया, शारदा सॉल्वेंट के पास स्थित अपना घर आश्रम पहुंचकर प्रभुजियों को भोजन कराया। शाम को वाणगंगा गौशाला में गौ माता को छप्पन भोग अर्पित कर हरा चारा खिलाया और गौ संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि गौ सेवा हमारी संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न अंग है। सेवा कार्यों से समाज में संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में मार्गदर्शक उमाशंकर गुप्ता के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। उनके बताए सेवा और संस्कार के मार्ग पर चलना ही सच्चा सम्मान बताया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा, जिला अध्यक्ष सिंघई अजीत जैन, डॉ. रश्मि गुप्ता, ज्योति अनिल डेंगरे, रेखा अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता सेठ, कमलेश बंसल, मनोज जैन, भीकमचंद जैन, डॉ. दिनेश जैन, शीला मित्तल, बबीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे।