Let’s travel together.

खरगोन:3 दिन तक जारी रहेगा कर्फ्यू,84 दंगाईयो पर मामला दर्ज,4 दंगाईयो के मकान भी तोड़े गए

0 353

खरगौन। बड़वानी – सेंधवा में चला बुलडोजर , प्रशासन द्वारा चिन्हित 4 लोगो जोगवाड़ा रोड़ पर समर , असगर और नासिर के घर को तोड़ दिया है। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने दंगाइयों को चेतावनी दी है कि वह हरकतों से बाज आये। इस तरह की घटना जिले में जहां भी होगी वहां दंगाइयों पर कार्रवाई होगी ,सभी असामाजिक तत्वों के मकान जमींदोज किए जाएंगे । एसपी दीपक शुक्ला ने कहा अब तक 6 अलग अलग एफआईआर की जा चुकी है। , कुछ दंगाइयों की fIR दर्ज कर गिरफ़्तार किया गया है।आरोपियों और उनके मकान को चिन्हित कर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।

कलेक्टर ने आदेश जारी किया है कि खरगोन शहर में लगाया गया कर्फ्यू 3 दिन तक जारी रहेगा। वहीं कमिश्नर पवन शर्मा ने बताया कि अफवाह फैलाने के आरोप में तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि एक कर्मचारी निलंबित किया गया है। कमिश्नर पवन शर्मा ने बताया कि 84 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इनके निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। जो भी नुकसान हुआ है, इनसे ही भरपाई करवाई जाएगी। अभी करीब 50 जगहों को चिंहित कर कार्रवाई की जा रही है। तालाब चौक स्थित मस्जिद के बाहर बनी करीब एक दर्जन से अधिक दुकानों पर बुलडोजर से तोड़फोड़ की गई है। कार्रवाई के दौरान इंदौर कमिश्नर पवन शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता सहित कलेक्टर अनुग्रह पी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे
इस घटना पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिन घरों से पथराव हुआ है, उन्हें ही पत्थर का ढेर बनाएंगे। अब खरगोन में शांति है। वहां पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811