देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
सांची में बारिश पूर्व तैयारी को लेकर नगर परिषद प्रशासन द्वारा नगर भर मैं आयोजित किया गया जल संवर्धन अभियान इसके तहत कुओं की सफाई एवं तालाब सफाई की गई।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद प्रशासन द्वारा नगर भर मे बारिश पूर्व तैयारी को लेकर तथा बारिश के जल को संग्रहित करने शासन की जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई इस अभियान के तहत वार्ड नं 15 मे स्थित कुये की सफाई अभियान की शुरुआत की गई कुएं से गंदगी एवं कचरा बाहर निकाल कर एकत्रित किया गया ।उपाध्यक्ष पार्षद सीएमओ रामलाल कुश्वाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर सफाई अभियान चलाया ।इस अभियान के तहत कुएँ से सफाई करते हुए बारिश के जलसंवर्धन की व्यवस्था जुटाई इसके पश्चात मदागन तालाब में सफाई अभियान चलाया गया तथा अन्य स्थानों पर भी यह अभियान चला।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने कहा शासन द्वारा जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर के कुएं तालाब जैसे स्थलों की सफाई व्यवस्था की जा रही हैं जिससे इस अभियान को सफल बनाया जा सके ।
सीएमओ रामलाल कुश्वाह ने कहा कि बारिश के पूर्व नगरीय क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार बारिश के जल संवर्धन के तहत अभियान चलाया जा रहा है नगर के सभी कुओं तालाब की सफाई व्यवस्था की जायेगी तथा नगर वासियों को भी जलसंग्रहण हेतु प्रेरित करने जागरूक किया जायेगा ।