Let’s travel together.

पिता रहते थे ओमान, मौलाना ने मां के साथ बनाए अवैध संबंध… बेटी का किया रेप

0 80

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मदरसे में पढ़ने वाली बच्ची के साथ दरिंदगी का एक मामला सामने आया है. 8 साल की मासूम के साथ रेप करने का आरोप, मदरसे के मौलाना और उसके भाई पर लगाया गया है. दरअसल, बच्ची के पिता काम के सिलसिले में देश से बाहर ओमान में रहता हैं. जब वह इस बार छुट्टी पर वापस आए तो उसकी नाबालिग बेटी ने मौलाना मोहम्मद आब्दीन और मोहम्मद अशरद की करतूत के बारे में बताया.

पीड़ित बच्ची ने आरोपियों के बारे में अपने पिता से कहा कि मौलाना उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं. जिसके बाद पिता ने मलिहाबाद पुलिस स्टेशन में मौलाना और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. घर से दूर रहने के कारण पीड़िता के पिता ने घर की देखरेख करने की जिम्मेदारी आरोपी मौलाना और उसके भाई को दे रखी थी. 5 महीने के बाद जब वह ओमान से लौटकर आए तो उसकी पत्नी भी घर से गायब थी.

बच्ची की मां के थे अवैध संबंध

पीड़िता के मां का अवैध संबंध मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना आब्दीन से हो गया. इस कारण वह घर छोड़कर ठाकुरगंज इलाके में उसी के साथ रहने लगी. पुलिस के मुताबिक महिला की जानकारी में आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ रेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया. मोहम्मद आब्दीन और पीड़िता की मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है एक मोहम्मद अरशद की तलाश जारी है, जल्दी ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी.

DCP ने क्या कहा?

डीसीपी दुर्गेश कुमार ने कहा कि नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. उन्हें मासूम बच्ची के दुष्कर्म की जानकारी उसके पिता से मिली. पिता ने बताया कि उनके घर पर न रहने का फायदा उठाकर नाबालिग बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. डीसीपी ने कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811