Let’s travel together.

महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन

0 21

इंदौर। महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेस, इंदौर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “ईको-सृजन 2026” कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (MPCST), भोपाल के सहयोग एवं समर्थन से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, कचरा प्रबंधन एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में श्री नितेश जसानी, सीईओ, जैव वाटिका, जनापाव उपस्थित रहे। उनका स्वागत डॉ. दीपक शर्मा विभागाध्यक्ष, रासायनिक विज्ञान विभाग द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रो. डॉ. शीतल भसीन विभागाध्यक्ष, जैव विज्ञान विभाग ने अतिथि का औपचारिक परिचय प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित किया।आपके द्वारा महाविद्यालय को पर्यावरण अनुरूप बनाए रखने के लिए महाविद्यालय के उद्यान कर्मियों के योगदान को रेखांकित तथा अभिनंदन किया गया।

अपने संवादात्मक एवं ज्ञानवर्धक सत्र में श्री नितेश जसानी ने जैविक खेती, गृह बागवानी, पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने बताया कि पौधों को कीटों एवं रोगों से किस प्रकार सुरक्षित रखा जा सकता है तथा घर एवं रसोई से निकलने वाले गीले कचरे का उपयोग कर जैविक खाद कैसे तैयार की जा सकती है। उन्होंने विभिन्न प्रकार के जैव उर्वरकों, जैविक उत्पादों एवं उनके उपयोग की विस्तृत जानकारी भी दी।

सत्र के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थितजनों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्होंने तुलसी के पौधे में पत्तियों के झड़ने, नींबू के पौधे में आयु के अनुसार खाद प्रबंधन तथा पौधों की विभिन्न समस्याओं के व्यावहारिक समाधान बताए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर बल देते हुए कहा कि पेरेंटिंग केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को पृथ्वी एवं पर्यावरण के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का भाव सिखाना भी उतना ही आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की कम्पोस्टिंग यूनिट का अवलोकन प्रो. प्रतिभा जैन द्वारा कराया गया। श्री जसानी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कम्पोस्टिंग यूनिट में सूखे पत्तों, हरे जैविक अपशिष्ट एवं खाद की परतों को उचित अनुपात में व्यवस्थित करते हुए कम्पोस्ट निर्माण एवं उसके रखरखाव की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कम्पोस्ट तैयार करने की वैज्ञानिक विधि समझाते हुए बताया कि तैयार खाद की पहचान उसके गहरे भूरे रंग, भुरभुरी संरचना तथा मिट्टी जैसी प्राकृतिक सुगंध से की जा सकती है।

 

उन्होंने सूक्ष्मजीव विज्ञान, जैव विज्ञान एवं कृषि विज्ञान के समन्वय से जैविक खेती को बढ़ावा देने के विभिन्न उपायों पर भी प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को यह जानकारी दी गई कि लाभकारी सूक्ष्मजीव किस प्रकार मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, पौधों की वृद्धि को प्रोत्साहित करने तथा पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके द्वारा दिए गए वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक सुझाव विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा परिसर के उद्यान कर्मियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुए।

श्री जसानी ने महाविद्यालय व उपस्थितजनों को जैविक उर्वरक उपहार स्वरूप प्रदान किए, ताकि वे अपने घरों एवं उद्यानों में उनका उपयोग कर सकें। उनका व्याख्यान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं महाविद्यालय परिसर के उद्यान कर्मियों (मालियों) के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक रहा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं उद्यान कर्मी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. महिमा जैन, डॉ. मनोज जोशी, डॉ. शिफा गोयल, डॉ. गीता सूरी, डॉ. सुप्रिया बांदी, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. शैलेश हिर्बे,, डॉ. संदीप कौर, डॉ. दीप्ति सेठी, प्रो. अश्विनी पाठक सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य तथा सहयोगी कर्मचारी  संजुला वर्मा अमित थुलेकर एवं संतोष चौहान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. पुष्पेन्द्र दुबे द्वारा मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मोनिका गोस्वामी द्वारा किया गया तथा प्रो. मोहिनी कालसेकर ने आभार प्रदर्शन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811