Let’s travel together.

बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क

0 43

पिछले वर्ष ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर बनाई थी नदी पर पुलिया तेज बहाव में बह गई सड़क पुल और पुलिया की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सिलवानी रायसेन। बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ग्राम कोटाखजारी और कोटा पटना के ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क और पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया तो आगामी चार माह तक गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से कट सकता है। इसी मांग को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिलवानी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कलेक्टर तहसीलदार और जनपद पंचायत सीईओ को भी भेजी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कोटा पटना तक पहुंचने वाला करीब 3 से 4 किलोमीटर लंबा मार्ग कच्चा है। मार्ग में पड़ने वाले नदी-नालों पर पुल-पुलिया नहीं होने के कारण हर वर्ष बरसात में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। गांव की लगभग 400 से अधिक आबादी इसी मार्ग पर निर्भर है। समस्या से परेशान होकर पिछले वर्ष ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकत्र कर अस्थायी पुलिया का निर्माण कराया था, लेकिन बारिश के तेज बहाव में वह बह गई।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम कोटाखजारी के आरंभ में सिलवानी-कोटाखजारी मार्ग मिट्टी कटाव के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका है। बरसात के दौरान सड़क पूरी तरह खराब हो जाती है और वाहन चलना बंद हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को खेतों के रास्ते आवागमन करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि संपर्क टूटने का सबसे अधिक असर विद्यार्थियों, मरीजों और गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है। छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए सिलवानी आने-जाने में कठिनाई होती है, जबकि बीमार और गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पातीं। कई बार आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि बारिश शुरू होने से पहले मार्ग का निर्माण एवं स्थायी पक्की पुलिया बनाई जाए ताकि दोनों गांवों के लोगों को आवागमन की स्थायी सुविधा मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्य नहीं कराया गया तो आगामी बारिश में एक बार फिर गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट जायेगा और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में ललिता बाई कृष्णा बाई सिया बाई गीता बाई पुरुषोत्तम मनमोहन गोलू वाहीद पठान काशीराम अभिलाष पप्पू जितेंद्र सुदर्शन आदिवासी आदि।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811