Let’s travel together.

साइबर फ्रॉड अपराधों को रोकने पुलिस अलर्ट मोड में, चलाया जागरूकता अभियान

0 40

– शिवपुरी पुलिस ने चलाया सेफ क्लिक साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान

– पुलिस द्वारा गांव और स्कूलों में जनसंवाद कर लोगों को साइबर फ्रॉड अपराधों के बारे में किया जा रहा है जागरूक

– विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला जागरूकता अभियान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में पुलिस द्वारा सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों से लोगों को साइबर फ्रॉड अपराधों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान शिवपुरी पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने 1 से 11 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया।
जिले में वृहद स्तर पर स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर आमजनों को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है। इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यह जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी, हैकिंग, ऑनलाइन गेमिंग खतरों से अवगत कराया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय अपना मजबूत पासवर्ड रखें, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें , व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन शेयर ना करें। वर्तमान में कुछ मामले जो साइबर डिजिटल अरेस्ट के आ रहे हैं उससे बचाव के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
लोगों को बताया जा रहा है कि इस तरह के डिजिटल अरेस्ट की कोई कानूनी वैधता नहीं है इसलिए इससे घबराए नहीं और इस तरह की किसी घटना की जानकारी तुरंत नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत करें।
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि शिवपुरी पुलिस द्वारा सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूकता किया जा रहा है। स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर यह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड रोकथाम सहित अन्य अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811