Let’s travel together.

ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न

0 22

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

मध्य प्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई पीआईयू भोपाल के तत्वावधान में जनपद पंचायत सभागार में क्लस्टर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला नर्मदा रिवर बेगमगंज एक्स 2 एवं गैरतगंज-सिलवानी ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत सहायक संस्था आईएसए हेल्प रेस होल्डिंग हैंड्स टू हेल्प द्वारा कार्यशाला का कुशल प्रबंधन और संचालन किया गया।

जल संरक्षण और प्रबंधन पर चर्चा करते हुए इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के गांवों में शुद्ध पेयजल की सुचारू आपूर्ति, जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को धरातल पर उतारने और ग्रामीणों को जल प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और विषय विशेषज्ञों ने नर्मदा नदी आधारित इस वृहद समूह जल प्रदाय योजना की प्रगति और इससे ग्रामीणों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सामुदायिक सहभागिता पर जोर

योजना की सहायक संस्था आईएसए के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस जल प्रदाय योजना की सफलता में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

कार्यशाला में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को पानी की बर्बादी रोकने, जल कर का समय पर भुगतान और भविष्य में योजना के रख-रखाव ओ एंड एम से उपस्थित सुश्री माधवी रैकवार ने महत्वपूर्ण जानकारी दी, ताकि हर घर तक निरंतर और शुद्ध पेयजल पहुंच सके।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अधिकारी, मध्य प्रदेश जल निगम के अभियंता,एस्क्यूसी से अंबुज शुक्ला सहायक संस्था के सदस्य सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, आशा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811