Let’s travel together.

विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया,मंदिरों में भजन कीर्तन आयोजित

0 113

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

गुरुवार को पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। संकुल प्रभारी प्राचार्या श्रीमती प्रीति कहार और सभी शिक्षकों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर, फूल माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन कक्षा 12 की छात्रा पायल साहू ने किया। सभी शिक्षकों को फूल माला पहना कर तिलक लगा कर, उपहार दिया गया। मंच पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

 

दीवानगंज,अंबाडी,सेमरा, बालमपुर, सत्ती ,बांसिया ,पिपरई ,ग़ीदगढ़, भंवर खेड़ी ,जमुनिया, निनोद ,बरजोरपुर, नरखेड़ा, कयामपुर ,संग्रामपुर, कुलहड़िया, मुस्काबाद , सहित आसपास के गांवों के विद्यालयों में भी रंगारंग कार्यक्रम हुए।

गुरु पूर्णिमा  पर मंदिरों में भजन कीर्तन देर शाम तक होते रहे
गुरुवार को दीवानगंज, सेमरा , अंबाडी, जमुनिया , निनोद, बरजोरपुर, नरखेड़ा, कयामपुर,संग्रामपुर,कुलहड़िया, मुस्काबाद, सत्ती, बांसिया, पिपरई, मुनारा, हिनोतिया, भंवर खेड़ी, गीदगढ़ सहित
आसपास के ग्रामीण अंचलों में गुरु पूर्णिमा पर नगर श्रद्धा से सराबोर रहा। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह हवन-पूजन, कन्या के आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें प्रसाद पाने को खासी भीड़ रही। गुरु पूर्णिमा का पर्व इस साल धूमधाम से मनाया गया। भवानी चौक दीवानगंज पर स्थित राम जानकी मंदिर ,पुराने गुरुद्वारा मंदिर और खेड़ापति हनुमान मंदिर, ग्वाल चमेली, गुसाई मोहल्ला यदि मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक ग्रामीणों द्वारा पूजन पाठ, भजन कीर्तन के आयोजन होते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811