Let’s travel together.

विश्व संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय ‘उज्जयिनी की महिमा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत चित्रांकन शिविर 19 मई को

0 107

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन 

त्रिवेणी कला संग्रहालय में विश्व संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय ‘उज्जयिनी की महिमा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत चित्रांकन शिविर 19 मई तक आयोजित किया जायेगा।15 मई से प्रारम्भ हुए इस शिविर में पहले ही दिन लगभग 50 से 60 स्थानीय बच्चों, शिप्रा आर्ट कॉलेज फ्रीगंज एवं विक्रम विश्वविद्यालय के अलग-अलग प्रान्त से आये विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की जा रही है। इस शिविर को पर्यटकों द्वारा भी आयोजन और चित्रकारी के लिये सराहा जा रहा है तथा स्थानीय बच्चों को चित्रकला के नये आयाम सीखने को मिल रहे हैं। त्रिवेणी संग्रहालय की ओर से इस आयोजन में नि:शुल्क रूप से प्रतिभागियों को सम्मिलित किया जा रहा है और उन्हें एक शीट व एक समय का स्वल्पाहार दिया जा रहा है।
प्रतिदिन माता-पिता अपने बच्चों को लेकर सीधे उज्जैन के प्रमुख स्थलों पर पहुंचते हैं, जहां चित्रण प्रत्यक्ष रूप से उकेरी जाती है। इसमें मुम्बई के कलाकार अमोल पंवार, विवेक प्रभु केलुस्कर, उदयपुर के अनुराग मेहता, पुणे के मिलिन्द भांजी, इन्दौर के स्वप्न तरफदार और रायपुर के मनीष शर्मा द्वारा भी सहभागिता की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811