Let’s travel together.

अंधड़ में उड़ा शेड जिला पंचायत सभापति ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप कलेक्टर को की शिकायत

0 32

शाला विकास समिति अध्यक्ष ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

  सुरेंद्र जैन धरसीवां

सिलयारी स्थित डॉ खूबचंद बघेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शेड अंधड़ में उड़ने के बाद जिला पंचायत सभापति श्रीमती सरोज चंद्रवंशी ने शेड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कलेक्टर रायपुर को शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है तो वहीं शाला विकास समिति अध्यक्ष ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है और नईदुनिया के समक्ष अपना पक्ष रखा है।

शिकायत में आरोप लगाया है कि रायपुर जिला के विकासखण्ड धरसींवा अत्तर्गत ग्राम पंचायत सिलयारी के हाई स्कूल में शाला प्रबंधक अध्यक्ष एवं प्रचार्य द्वारा शाला प्रबंधन समिति से राशि आहरित कर शेड का निर्माण कराया गया था। उक्त निर्माण में शासन द्वारा किसी भी प्रकार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है, और न ही किसी ऐजेन्सी द्वारा कार्य कराया गया है, वे स्वयं अपने इच्छानुसार स्वयं को लाभ पहुंचाने गुणवत्ता विहिन कार्य किये है। जिसका परिणाम यह हुआ कि यह शेड निर्माण उड गया, जबकि इसी स्थान पर पूर्व में जिला पंचायत के द्वारा कराया गया कार्य आज भी स्थापित है।

शिकायत में जिला पंचायत सभापति ने आगे लिखा कि जिस प्रकार से शेड उड़ा है यद्यपि शाला संचालित होती तो निश्चित रूप से वहां अध्ययनरत बच्चों को जान माल की क्षति पहुंचती। इस प्रकार स्वय को लाभ पहुंचाने शाला प्रबंधक अध्यक्ष अशोक साहू एवं शाला के प्राचार्य द्वारा बिना सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया कार्य अत्यंत निंदनीय है उन्होंने कलेक्टर से निवेदन करते हुए हाई स्कूल सिलयारी में बनाये गये शेड को गुणवत्ता विहिन बताया एवं कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शाला प्रबंधक अध्यक्ष एवं प्राचार्य के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।

शाला विकास समिति अध्यक्ष ने आरोपो को बताया बेबुनियाद

इस संबंध में जब शाला विकास समिति अध्यक्ष से इस प्रतिनिधि ने बात की तो उन्होंने बताया की कुछ प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया यह समाचार प्रसारित हुआ कि स्कूल में प्रार्थना टीन सेड निर्माणाधीन है जिसमें भ्रष्टाचार हो रहा है और यह बताया गया कि उसमें शाला विकास समिति इस भ्रष्टाचार में सहभागिता है।यहां बताना लाजिमी होगा कि स्कूल परिसर में लगभग 2 वर्ष पूर्व ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य के द्वारा एक प्रार्थना टीन सेड का निर्माण हुआ था और अभी ठीक उसी के बगल में एक और प्रार्थना टीन सेड का निर्माण कार्य वर्तमान जिला पंचायत से कराया जा रहा है यह फंड जिला पंचायत का है और जिला पंचायत के माध्यम हो रहा है और ग्राम पंचायत इसकी देखरेख कर रही है क्योंकि NOC पंचायत को ही देना है।इसमें एसएमडीसी के सदस्यों के ऊपर जो भी आरोप प्रत्यारोप लगाया गया है यह भली भांति गलत है और भ्रामक स्थिति फैलाई जा रही है अगर किसी को कुछ भी आपत्ति है तो उसकी संपूर्ण जांच होनी चाहिए और कमी पाए जाने पर दोषियों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। शाला विकास समिति के ऊपर जो भी दोसारोपण या भ्रष्टाचार का आरोप लगा है उसके खिलाफ समिति आगे अपना निर्णय अनुसार आगे की कार्रवाई करने में सक्षम है।रही बात वीडियो में दिखाया गया है की समिति द्वारा जो निर्माण कार्य कराया गया है।टीन सेड उखड़ गया है यहां बताना लाजमी होगा कि चबूतरे में आवश्यकता अनुसार स्कूल समिति के फंड से लगभग 1 वर्ष पूर्व 44 बाई 44 का सेड निर्माण करवाया गया था और साथ में नीचे 2000 वर्ग फुट का ढलाई भी किया गया था जो सिर्फ मात्र 250000 /-रुपए लगभग के खर्चे से किया गया और यह निर्माण कार्य स्कूल समिति के सभी मेंबर की सर्वसम्मति से निर्माण कार्य हुआ था। अभी कुछ दिनों पहले इस क्षेत्र में बहुत तेज आंधी तूफान चली थी। जिससे प्राकृतिक आपदा के तहत पेड़, खंबे ,होर्डिंग एवं अन्य कई चीजे उड़ गई थी या उखड़ गई थी ठीक उसी तरह सेड के कुछ हिस्से उखड़ गए हैं इसे समिति द्वारा पुनः निर्माण कार्य कराया जाएगा। समिति हमेशा ही स्कूल परिसर की देखरेख और उसमें नई सुविधा के लिए हमेशा अग्रसर रहती है आए दिन गांव में एवं स्कूल परिसर में तोड़फोड़ एवं चोरी की घटनाओं को देखते हुए समिति के प्रयासों से स्कूल के लगभग सभी जगहों में कैमरा लगाया गया । चोरी की घटना ग्राम के ही कुछ व्यक्ति विशेष लोगों के द्वारा होता है जो अभी-अभी पकड़ में आया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया गया ।स्कूल परिसर में भी तोड़फोड़ और चोरी की घटनाओं के लिए शंका जाहिर किया जा रहा है।समिति के प्रयासों से 350 फीट तक वॉल में कंसाटीनातार घेरा भी करवाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811