Let’s travel together.

स्तूप परिसर जहाँ हमेशा रहती चहलपहल गर्मी से पसरा सन्नाटा

0 11

देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन

सांची की पहचान यहाँ स्थित ढाई हजार साल प्राचीन पुरासंपदा से होती हैं जहाँ विश्व भर से हजारों की संख्या में देशी विदेशी पर्यटकों का आने जाने का सिलसिला चलता रहता है परन्तु इन दिनों नगर में पड रही भयावह गर्मी ने पर्यटकों पर भी प्रभाव डाल दिया है जिससे संख्या काफी गिर चुकी हैं

जानकारी के अनुसार इस स्थल की पहचान यहां स्थित ढाई हजार साल प्राचीन पुरासंपदा से होती है इस स्थल पर बौद्ध स्मारक जिसमें प्राचीन सभ्यता के दर्शन मिलते है तथा यही ऐतिहासिक अनमोल धरोहर को सहेजने पुरातत्व संग्रहालय जिससे भगवान बुद्ध अथवा सम्राट अशोक के समकालीन विभिन्न धातुओं को सुरक्षित किया गया है इसके साथ ही संग्रहालय परिसर में वह स्थान जिससे मार्शल हाऊस का नाम दिया गया इस हाऊस से ही इस स्थान पर बिखरी पड़ी पुरासंपदा को अपने मूलरूप मे लाया गया तथा बिखरी पड़ी पुरासंपदा को एकत्रित कर संरक्षित एवं सुरक्षित किया गया था आज वह हाऊस स्वयं दर्शनीय बन गया है इस स्थल पर साल भर हजारों की संख्या में देशी विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है तथा खासी पर्यटकों की भीड़ दिखाई देती हैं परन्तु इन दिनों इस स्थल पर लगातार बढते तापमान के कारण पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई हैं तथा पुरातत्व परिसर में सन्नाटा पसरा दिखाई देता है इससे पर्यटकों को स्तूप परिसर तक लाने ले जाने वाले छोटे मोटे वाहनों के धंधे भी चौपट हो चुके है इसके साथ ही छोट मोटै व्यवसायी जो विभिन्न खाद्य पदार्थ सहित अन्य वस्तुओं को बेचकर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी चलाने वालों पर भी काफी प्रभाव पड गया है जिससे इन दिनों गर्मी में उनके सामने भी अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल भरा हो चुका है परन्तु तापमान कम होने का नाम ही नहीं ले पा रहा है आज भी छोट मोटै व्यवसायी तापमान कम होने तथा पर्यटकों की संख्या बढने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है जिससे उनके रोजगार पटरी पर लौट सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला सहकारी बैंक जबलपुर में महिला सम्मेलन संबंधी बैठक आयोजित     |     सीईओ ने स्वयं वाहन चलाकर सेवानिवृत्त चालक को दी सम्मानजनक विदाई     |     राष्ट्रपिता की प्रतिमा को अपमानित करने वाला निकला कांग्रेस का कार्यकर्ता,दो आरोपी गिरफ्तार,एक फरार     |     आवारा कुत्तों का आतंक, 3 माह की पड़िया पर किया जानलेवा हमला, ग्रामीणों में दहशत     |     डीजे उपकरणों पर चोरों का हाथ साफ, खेड़ापति माता मंदिर के पास कृषि फार्म से तीन मशीनें चोरी     |     रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की बाउंड्री वॉल से भड़के ग्रामीण, जनसुनवाई में पहुंचकर किया विरोध     |     शराब के लिए रुपए नहीं देने पर युवक से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल     |     भाजपा मंडल की मासिक काम काजी बैठक का आयोजन सम्पन्न     |     विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है सकारात्मक मीडिया      |     अंधड़ में उड़ा शेड जिला पंचायत सभापति ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप कलेक्टर को की शिकायत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811