Let’s travel together.

तीन साल से प्रतिदिन चोरी हो रहा था पाइप लाइन से पानी: जल निगम ने की कार्यवाही

0 242

अवैध कनेक्शन से बाधित हो रहा था ग्रामीण अंचलों में जल प्रदाय 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन दमोह

बढ़ते तापमान के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पेयजल आपूर्ति में बाधा के समाचार सामने आते रहते है। कभी कारण भूमिगत जल स्तर में कमी तो कभी लापरवाही असर डालती है।

जिले में ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत अधिकांश स्थानों पर बेहतर व्यवस्थाएं दिखाई देने लगी हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर जलापूर्ति पाइप लाइन से छेड़छाड़ और अवैध कनेक्शन से जल प्रदाय प्रभावित होता है।

ऐसा ही एक मामला शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूर बाईपास (न्यू दमोह हाउसिंग बोर्ड आवास के निकट) से सामने आया। एक ग्रामीण द्वारा पानी सप्लाई बाधित करने की शिकायत मिलने पर संबंधित टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया जहां पाया गया कि लखन द्वारा जलापूर्ति लाइन से अवैध कनेक्शन जोड़ लिए गए थे, मुख्य ग्रेविटी लाइन में एक वॉल्व लगी है जिसको बंद करने से आगे पानी नहीं जाता है वहां कनेक्शन कर दिया और फसलों में पानी और टैंकर भरा जाता रहा।मामले की जानकारी सामने आते ही संबंधित व्यक्ति मौके से गायब हो गया जिसे पुनः बुलाया गया। जल जीवन मिशन की टीम ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा कार्यवाही कर जांच प्रारंभ की। बताया गया कि नियमानुसार कार्रवाई होने से ग्रामीणों को नियमित रूप से पानी उपलब्ध हो सकेगा।

जल निगम के जन सहभागिता प्रबंधक डॉ मनोज राज ने बताया कि ग्रामीण पिछले तीन साल से पानी चोरी कर रहा था उसने 450 डायमीटर ग्रेविटी वाली पाइप लाइन में जहां एयर वॉल्व लगाने का स्थान होता है उस प्वाइंट से लगभग 80 एमएम लाइन को जोड़ा और पानी चोरी करने लगा। आश्चर्य यह है कि वह प्रतिदिन चोरी किए गए लगभग 1500 केएल ( किलो लीटर) पानी का वह कहां कहां इस्तेमाल करता रहा होगा। पंचनामा बना कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811