Let’s travel together.

रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण

0 174

रहवासी टैक्स देकर कमर्शियल उपयोग का आरोप,  

नगर पालिका के राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

मंडीदीप की रहवासी कॉलोनियों में तेजी से बढ़ रही व्यावसायिक गतिविधियां अब स्थानीय रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही हैं। रहवासी मकानों में दुकानें एवं अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने से गलियों में आवागमन, पार्किंग और अन्य समस्याएं बढ़ने की आशंका है।

रहवासियों का आरोप है कि कई स्थानों पर मकान का उपयोग व्यावसायिक रूप से किया जा रहा है, जबकि नगर पालिका में टैक्स अभी भी रहवासी श्रेणी का ही जमा किया जा रहा है। कुछ मकानों को किराए पर देकर उनसे व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कराई जा रही हैं, जिससे नगर पालिका को भी कमर्शियल टैक्स के रूप में मिलने वाले राजस्व का नुकसान होने की बात सामने आ रही है।

मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 24 स्थित शीतल टाउन में मकान नंबर 210 का मामला भी सामने आया है, जहां रहवासी उपयोग वाले मकान में दुकान संचालित की जा रही है। बताया जा रहा है कि अन्य हिस्से में भी दुकान संचालित किए जाने की तैयारी है। इससे आसपास रहने वाले लोगों में नाराजगी है।

नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर एक रहवासी ने बताया कि कॉलोनी की गलियों में लगातार नई दुकानें खुल रही हैं। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में पार्किंग, यातायात और रहवासियों की निजता से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

रहवासियों ने नगर पालिका के राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि कॉलोनियों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों का सर्वे कराया जाए और यह जांच की जाए कि जिन संपत्तियों का उपयोग कमर्शियल रूप से हो रहा है, उनमें नियमानुसार कमर्शियल टैक्स लिया जा रहा है या नहीं।अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस मामले में कब तक जांच और कार्रवाई करता है।

इनका कहना है

शीतल टाउन में रहवासी क्षेत्र में दुकान बनाए जाने की जानकारी आपके मिली है। जांच कराकर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

सुधीर उपाध्याय,सीएमओ मंडीदीप नगर पालिका 

मेरे द्वारा शटर अपने उपयोग के लिए लगाई गई है। में कोई किराए से दुकान नहीं दूंगा।

मनोहर वर्मा शीतल टाउन मंडीदीप

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811