Let’s travel together.

पर्यूषण पर्व की समाप्ति पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा

0 141

-आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे से कहा उत्तम क्षमा

अभिषेक असाटी  बक्सवाहा

जैन धर्म के दसलक्षण पर्व यानी पर्यूषण पर्व की समाप्ति पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें जैन समाज के महिलाओ और पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

* दोनों दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई शोभा यात्रा*

शोभायात्रा का आरंभ प्राचीन मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर (बड़ा मंदिर ) एवं पार्श्वनाथ दिगंबर जैन (छोटा मंदिर) से हुआ ! नगर में बुधवारा बाजार -अहिंसा मार्ग होते हुए शोभा यात्रा गाँधी चबूतरा पहुंची जहा पांडुकशिला पर श्रीजी का अभिषेक किया गया ! उसके बाद बस स्टैंड – बड़ा बाजार होते हुए शोभायात्रा बापिस मंदिर परिसर आई ! नगर में जगह जगह श्रद्धालुओं ने श्रीजी की आरती एवं दर्शन कर पुण्य अर्जित किया ! मंदिर परिसर में जैन धर्म के लोगो ने आपस में एक दूसरे से “उत्तम क्षमा” बोलकर क्षमा भाव प्रकट किया ! इस तरह पर्युषण पर्व समाप्त हुआ !

नगर के पत्रकार अनिल जैन बड़कुल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पर्यूषण पर्व की समाप्ति पर इस शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। जिसमें समाज के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आत्मा की शुद्धि का यह त्यौहार हम जैनों की जीवन जीने की प्रकृति को सामाजिक पहचान दिलाता है ! सभी के जीवन में शांति हो ,अहिंसा का पालन करे एवं जीव दया का भाव रखे यही जैन धर्म सिखाता है !

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811