सेवा भारती के सुपोषण अभियान में पोषित थाली कार्यक्रम, कमलागंज केंद्र में बच्चियों ने बनाए पौष्टिक व्यंजन
– पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभ की दी जानकारी, उत्कृष्ट थाली के लिए तीन बच्चियों को मिला पुरस्कार
– संतुलित भोजन से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, प्रशिक्षण केंद्र की बच्चियों में दिखा उत्साह
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे सुपोषण अभियान के अंतर्गत शनिवार को कमलागंज स्थित सिलाई एवं मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र में पोषित थाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन तैयार किए।
बच्चियों ने थाली में शामिल व्यंजनों में मौजूद पोषक तत्वों और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद तैयार की गई पोषित थालियों का अवलोकन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन बच्चियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चियों ने एक साथ पौष्टिक और संतुलित भोजन किया। आयोजन का उद्देश्य बच्चियों को पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर श्रीमती सपना सिंघल, सिलाई केंद्र प्रभारी श्रीमती शर्मिला बंसल, केंद्र संचालिका श्रीमती सुरेखा बक्षी, श्रीमती लता खटीक और बहन कामिनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।