Let’s travel together.

नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर

0 26

 रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

नर्मदापुरम नेशनल हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। हाईवे पर एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान एक ट्रक ने भी कार को टक्कर मार दी, जिससे दुर्घटना और गंभीर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सतलापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के साथ घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस की तत्परता के चलते हाईवे पर उत्पन्न स्थिति को जल्द नियंत्रित किया गया।

सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पुलिस लगातार सक्रियता के साथ कार्रवाई कर रही है। हाईवे पर दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस की सक्रियता सराहनीय नजर आ रही है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे में कितने लोग घायल हुए और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसकी जानकारी जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811