Let’s travel together.

पेरिस में मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला ने छोड़ी अमित छाप

0 69

फोयर डे पेरिस’ (Foire de Paris) अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का हुआ भव्य समापन

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोप के प्रतिष्ठित मेले ‘फोयर डे पेरिस’ (Foire de Paris) का 12 मई को भव्य समापन हुआ। 30 अप्रैल से शुरू हुए इस 12 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर बाग प्रिंट’ वैश्विक आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री ने इस मंच पर देश का सफल प्रतिनिधित्व किया।

इस प्रदर्शनी का सबसे भावुक क्षण वह था, जब श्री फुलियाहू नामक एक फ्रांसीसी नागरिक बिलाल खत्री के स्टॉल पर पहुँचे। उन्होंने वर्ष 1971 में भारत के ‘बाग’ गाँव की अपनी यात्रा को याद करते हुए बताया कि कैसे 55 साल पहले उन्होंने बिलाल के दादा, स्व. इस्माइल सुलेमानजी खत्री से इस कला के जनक थे बिलाल ने उनसे कला को सीखा था। पेरिस के आधुनिक परिवेश में तीन पीढ़ियों के इस कलात्मक जुड़ाव ने आगंतुकों को भावुक कर दिया।

 

प्रदर्शनी के दौरान बिलाल खत्री द्वारा किए गए ‘लाइव डेमोंस्ट्रेशन’ ने विदेशी मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सागवान की लकड़ी के ब्लॉकों और प्राकृतिक रंगों के तालमेल से कपड़े पर उकेरती आकृतियों को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। भारतीय दूतावास की सेक्रेटरी सुश्री वर्धा खान और श्री माधव आर. सल्फुले ने भी शिल्पकार के कौशल की सराहना करते हुए उन्हें भारत का सांस्कृतिक दूत’ बताया।

अपनी यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बिलाल खत्री ने कहा कि पेरिस की वास्तुकला और स्थापत्य कला ने उन्हें नई प्रेरणा दी है। उन्होंने बताया कि पेरिस की आधुनिकता और वहां के संरक्षित इतिहास के बीच का संतुलन उन्हें अपनी प्राचीन कला को नए वैश्विक स्वरूप में ढालने की ऊर्जा दे गया है। 47 देशों के 1,400 प्रदर्शकों के बीच मध्य प्रदेश के ‘बाग प्रिंट’ ने न केवल अपनी अमूल्य साख स्थापित की, बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया कि भारतीय हस्तशिल्प अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी महक बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811