Let’s travel together.

एस ए टी आई पॉलिटेक्निक कर्मचारीयों की हड़ताल,  भीषण गर्मी से कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी 

0 67

विदिशा।  पिछले 7 माह से वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर बैठे हुए एस ए टी आई पॉलिटेक्निक कर्मचारीयों को अब भीषण गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है, 42 डिग्री तापमान में वेतन की मांग को लेकर बैठे हुए दो कर्मचारियों की हालात गर्मी के कारण खराब हो गई है एवं उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।

अन्य हड़ताल पर बैठे हुए कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी इस भीषण गर्मी का बहुत विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, इस पर भी अभी तक शासन एवं प्रबंधन का कोई रुख स्पष्ट नहीं है। संस्था के लगभग 850 विद्यार्थी एवं उनके अभिभावाक इस हड़ताल के कारण बहुत चिंतित हैं क्योंकि उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है कि उनके कक्षाएं कब प्रारंभ होगी और यदि अभी प्रारंभ हुई तो इस भीषण गर्मी में उनकी पढ़ाई कैसे पूरी हो पाएगी अपने भविष्य को लेकर छात्र एवं अभिभावक बहुत चिंतित हैं, इस संबंध में आज एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष पार्थ सिंह रघुवंशी एवं अन्य छात्र नेता, एवं शिवसेना के पदाधिकारी आकर हड़ताली कर्मचारीयों एवं प्राचार्य से भी मिले एवं उन्होंने छात्र शक्ति के भविष्य को लेकर बहुत चिंता प्रकट की एवं कहा कि यदि इसका शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया तो वह भविष्य में छात्रों को साथ में लेकर एक आंदोलन करेंगें

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811