05 मई से प्रारम्भ होगा समर कैम्प, शहरी क्षेत्रो में 08 खेल तथा ग्रामीण क्षेत्र में 02 खेल के लगेंगे समर कैम्प
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर (समर कैंप) जिसमें ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की तैयारी जोर शोर से चल रही है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर (समर कैम्प) में लिए गए अनुमानित तिथियां 05 मई से 15 जून 2026 तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहरी क्षेत्र के सभी खेल मैदान व कॉलेजों में एवं ग्रामीण क्षेत्र के तहसील मुख्यालयों में भी शिविर लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो के समर कैम्प प्रातः 06 से 08 बजे तक लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में शहरी क्षेत्रो मे खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं खेल संघ संस्था द्वारा विभिन्न खेल मैदानों में प्रशिक्षको द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम स्थान में पोलोग्राउण्ड पर फुटवॉल, हॉकी, एथलेटिक्स क्रिकेट हैण्डबॉल, वेटलिफ्टिंग एवं पावर लिफ्टिंग, द्वितीय स्थान में गांधी पार्क पर फुटबॉल, तृतीय स्थान में फिजिकल कॉलेज में फुटबॉल व ताईक्वान्डो, खेल परिसर स्टेडियम पर बास्केटबॉल, योगा, क्रिकेट, व्हालीबॉल, लॉन टेनिस जूड़ो बैडमिन्टन टेबिल टेनिस एथलेटिक्स, गर्ल्स स्कूल कोर्ट रोड में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा शिविर में जूडो, शिवपुरी क्लब में बैडमिन्टन कराते और टेबिल टेनिस, हवाई पट्टी लुधावली एवं नवीन खेल परिसर में एथलेटिक्स, फुटबॉल, जुम्बा, का आयोजन किया जायेगा।
मंगलम भवन, पटेल पार्क व शिव योग केन्द्र पर योगा, इसी के साथ ग्रामीण क्षेत्रो मे तहसील मुख्यालयों पर करैरा, पोहरी, बैराड, नरवर, कोलारस, पिछोर, खनियाधाना, बदरवास एवं मगरौनी पर भी उपलब्ध खेल सुविधा अनुसार ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी खिलाड़ी अपने-अपने खेल के पंजीयन जिला खेल परिसर में आकर प्रारंभ कर सकते है या अपने स्थानीय प्रशिक्षको के माध्यम से पंजीयन करा सकते है।