युवक कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष पहुंचे,धरना स्थल,दिया समर्थन
विदिशा। 40 डिग्री सेल्सियस तापमान की भीषण गर्मी में एस ए टी आई पॉलिटेक्निक के कर्मचारी पिछले 7 माह से वेतन न मिलने के कारण आज 17वें दिन भी टेंट में बैठे हुए हैं एवं प्रबंधन तथा प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं की इस संकट का शीघ्र समाधान निकाल कर कर्मचारीयों एवं 850 विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करते हुए शीघ्र इसका समाधान निकाले।
युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अभिषेक परमार, जिला प्रवक्ता अरुण अवस्थी एवं अन्य युवा कांग्रेसी नेता संस्था में आकर हड़ताली कर्मचारियों से मिले एवं उनकी सभी मांगों को जायज ठहराते हुए उचित माध्यम से इस समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया, साथ ही उन्होंने प्राचार्य कक्ष में जाकर उनसे इस संकट की जानकारी ली ।
उन्होंने इस बात पर बेहद आक्रोश जताया कि आपके कर्मचारी बाहर भीषण गर्मी में तंबू में बैठे हैं और आप यहां दो दो एसी चलाकर इस संकट का समाधान निकालने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं, उन्होंने प्राचार्य महोदय को कहा कि आप अपने कमरे से बाहर निकाल कर संस्था प्रबंधन अध्यक्ष सिंधिया जी से मुलाकात करें एवं भोपाल जाकर सभी अधिकारियों से मिलकर इस वेतन संकट को दूर करने के तुरंत उपाय करें अन्यथा छात्र आक्रोश को रोकना बहुत मुश्किल होगा।