Let’s travel together.

सिलवानी में रामनवमी का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया

0 79

उवेश खान सिलवानी रायसेन

रायसेन जिले सहित सिलवानी नगर में रामनवमी का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। हिंदू उत्सव समिति और रघुवंशी समाज के तत्वावधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्राचीन श्री राम मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई बजरंग चौराहा पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ-साथ भगवा ध्वजों की लहराती कतारें देखने को मिलीं। नगरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया, वहीं अखाड़ों में युवाओं ने दमखम दिखाते हुए बरेटी घुमाई, जिसने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और अनुशासन बना रहा। राम भक्तों की भीड़, आस्था का सागर और गूंजते जय श्रीराम के नारों ने नगर को राममय कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811