Let’s travel together.

बिना अनुमति पीडब्ल्यूडी सड़क खोदने पर एफआईआर की तैयारी

0 29

– सर्किट हाउस रोड पर पीडब्ल्यूडी की सड़क को बिना अनुमति खोदे जाने का मामला तूल पकड़ा

– पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने एफआईआर के लिए पत्र कोतवाली में दिया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

नगर पालिका क्षेत्र के सर्किट हाउस रोड पर पीडब्ल्यूडी की सड़क को बिना अनुमति खोदे जाने का मामला तूल पकड़ गया है। लोक निर्माण विभाग ने कोतवाली थाना क्षेत्र में लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर मनोज अग्रवाल ने बताया कि रातों-रात एक ठेकेदार ने बिना किसी स्वीकृति के पूरी सड़क खोदकर खराब कर दी। विभाग को इसकी जानकारी मिलने पर तत्काल मौका मुआयना किया गया। क्षतिग्रस्त सड़क का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है।

एफआईआर के लिए पत्र कोतवाली में दिया-

मनोज अग्रवाल के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह काम नगर पालिका के किसी ठेकेदार द्वारा कराया जाना सामने आया है। पीडब्ल्यूडी ने आगामी कार्रवाई के लिए कार्यपालन यंत्री के माध्यम से कलेक्टर को पत्र भेज जा रहा है। साथ ही दोषी ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को लिखित में आवेदन सौंपा हैं।इस मामले में नियम यह है कि शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और बिना अनुमति सड़क खोदना नियम विरुद्ध है।

जिम्मेदार ठेकेदार से वसूली की जाएगी-

पीडब्ल्यूडी का कहना है कि सरकारी राजस्व की क्षतिपूर्ति के लिए जिम्मेदार ठेकेदार से वसूली की जाएगी। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद यह सामने आ चुकी हैं कि नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों व अन्य स्थानों पर मनमानी खुदाई की जा रही है। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। पिछले दिनों शहर के कोर्ट रोड, आर्य समाज रोड व कस्टम गेट पर भी इसी तरह से सड़कों को खोद दिया गया। इससे आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोर्ट रोड की हालत खराब होने से यहां पर रोज जाम भी लग रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |     पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा     |     अशोक शर्मा  अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए     |     विंध्य- महाकौशल प्रांत का युवा जनजातीय महिला चेहरा शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह     |     दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811