Let’s travel together.

विधायक अनुज शर्मा की अनुशंसा से दो ग्राम पंचायत पंडरभट्टा और तर्रा को मिली महतारी सदन

0 179

महतारी सदन, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और सामुदायिक संवाद का केंद्र बनेगा-अनुज शर्मा

सुरेन्द्र जैन धरसीवां
विष्णु देव साय सरकार प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा।
महतारी सदन निर्माण के लिए धरसींवा
विधायक अनुज शर्मा ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर महतारी सदन योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्वीकृति का आग्रह किया था। विधायक अनुज शर्मा की अनुशंसा पर धरसींवा विधानसभा के दो ग्राम पंचायत में महतारी सदन के निर्माण के लिए मंजूरी मिली है।जिसमें ग्राम पंचायत पंडरभट्टा और तर्रा में महतारी सदन के निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति मिलने पर विधायक अनुज शर्मा ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी को धन्यवाद देते हुए कहा महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको कामकाज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए गांवों में महतारी सदन बनाया जा रहा है। महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा| सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाए जाएंगे। महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा | न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811