Let’s travel together.

प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित

0 67

रायसेन। साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ को विश्वविद्यालय परिवार द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। प्रशासनिक भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कुलसचिव प्रो. आर.एन गुप्ता और अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. नवीन कुमार मेहता ने भावपूर्ण उद्गार प्रकट किए। विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो लाभ के कार्यकाल के विभिन्न स्मरणों को याद किया।

सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की और उनके कार्यकाल को याद किया। सलामतपुर-सांची स्थित परिसर में सभी ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रो. वैद्यनाथ लाभ का लंबी बीमारी के चलते 02 मार्च को निधन हो गया था।

साँची विश्वविद्यालय में कुलगुरु के रूप में अपनी सेवाएं देने से पूर्व प्रो. वैद्यनाथ लाभ 2018 में नवनालंदा महाविहार के पहले नियमित कुलपति रह चुके थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंडियन चौराहे पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे     |     बाड़ी में फोरलेन निर्माण बना जानलेवा, बेकाबू डम्फर ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर मौत     |     रसूख के दम पर सड़क पर अतिक्रमण, संकरा रास्ता बना हादसों का खतरा     |     सागर में जहरीली शराब का कहर: रात में जाम, सुबह मौतों का मातम,11 जिंदगी खत्म, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती चार गांवों में पसरा सन्नाटा     |     एक ही जगह पर मरीजों को मिलेंगी सभी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं     |     अंबेडकर सेतु के 4.69 करोड़ के मेंटेनेंस टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक       |     सत्ती टोला स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस     |     दीवानगंज सहित 40 गांवों में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, आधी रात को जन्मे कन्हैया     |     शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर मिला सम्मान     |     जर्जर यूनानी औषधालय में टपकती छत, पन्नी के सहारे बचाई जा रही दवाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811