Let’s travel together.

शिवपुरी में गूंजेगा स्वदेशी का शंखनाद: कलेक्टर रवींद्र चौधरी ने किया ‘स्वदेशी मेले’ के ब्रोशर का विमोचन

0 61

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जिले के स्थानीय उत्पादों, लघु उद्योगों और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वदेशी जागरण मंच द्वारा एक भव्य मेले का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 5 जनवरी से 16 जनवरी तक शहर के ऐतिहासिक गांधी पार्क मैदान में लगने वाले इस “स्वदेशी मेले” की तैयारियां जोरों पर हैं।

​इसी क्रम में, आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिले के कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा मेले के आधिकारिक ब्रोशर (विमोचन पत्र) का विमोचन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मेले के उद्देश्य की सराहना करते हुए इसे स्थानीय अर्थव्यवस्था और कलाकारों के लिए एक सुनहरा अवसर बताया।

​ब्रोशर विमोचन के दौरान स्वदेशी जागरण मंच की पूरी कोर टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिसमें ​सक्षम जैन (मेला संयोजक), ​गोपाल गौड़ (जिला संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच), सुरेश दुबे (मेला प्रबंधक), संतोष पांडेय (मेला सह-प्रबंधक एवं जिला सह-संयोजक), सत्यपाल जाट (जिला सह-संयोजक)

क्या होगा मेले में खास?

​मेला संयोजक सक्षम जैन और जिला संयोजक गोपाल गौड़ ने बताया कि इस मेले का मुख्य लक्ष्य “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को धरातल पर उतारना है। मेले में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी: देश के विभिन्न हिस्सों से आए स्वदेशी स्टॉल्स।​सांस्कृतिक कार्यक्रम: प्रतिदिन शाम को भजन संध्या, स्थानीय कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।स्थानीय व्यंजन: शुद्ध भारतीय खान-पान के विशेष स्टॉल्स।उद्यमिता को बढ़ावा: छोटे उद्यमियों और शिल्पकारों को सीधा बाजार उपलब्ध कराना।

​मेला प्रबंधक सुरेश दुबे ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मेले का हिस्सा बनें और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें। गांधी पार्क मैदान में 12 दिनों तक चलने वाला यह मेला शिवपुरी के लिए एक उत्सव जैसा होगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811