Let’s travel together.

नए वर्ष में पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की

0 77

 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

नए वर्ष के पहले ही दिन भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज चौकी के सामने संदिग्ध वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। दीवानगंज पुलिस की ओर से डोलाघाट हनुमान मंदिर के सामने पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर अपराधियों पर नजर रखी जा रही है।
नए साल को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुलिस ने किए गए हैं। ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। पुलिस लगातार संदिग्ध गुंडा बदमाशों पर भी निगरानी बनाकर रखी हुई है. पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने जिला में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने व अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए स्थानीय पुलिस की टीमों को व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।इस अभियान का उद्देश्य आसामाजिक तत्व व नशा करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।
भोपाल विदिशा हाईवे पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर शहर में आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं असामाजिक तत्व व अपराधियों पर पुलिस के द्वारा पहली नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में प्रभावी स्तर पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811