Let’s travel together.

मध्यप्रदेश पेडिकॉन में IAP विदिशा शाखा सर्वश्रेष्ठ घोषित, छह प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजी गई

0 63

रजनी खेतान इंदौर /भोपाल

भोपाल के सयाजी होटल में आयोजित इंडियन अकैडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) मध्यप्रदेश के 56वें वार्षिक अधिवेशन पेडिकॉन में IAP विदिशा शाखा को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. एम. के. जैन एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीति अग्रवाल को छह प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया।

IAP विदिशा शाखा को शिशु एवं बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए प्रथम पुरस्कार, एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह के लिए प्रथम पुरस्कार, स्तनपान संवर्धन अभियान के लिए द्वितीय पुरस्कार, जीवन रक्षक घोल जागरूकता तथा किशोर स्वास्थ्य देखभाल सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों के लिए द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

विदिशा, रायसेन, बासोदा, बीना एवं सिरोंज क्षेत्र में शिशु मृत्यु दर कम करने, कुपोषण रोकथाम, स्तनपान संवर्धन, एनीमिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल, हीमोफीलिया एवं एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर चलाए गए जागरूकता अभियानों के आधार पर प्रदेश स्तरीय मूल्यांकन में यह उपलब्धि प्राप्त हुई।

इस सफलता का श्रेय डॉ. इमरान एच. बोहरा, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. आर. जी. मलानी एवं डॉ. नीति अग्रवाल के मार्गदर्शन में IAP विदिशा टीम को दिया गया। इस उपलब्धि पर IAP के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने विदिशा शाखा को बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811