देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर नगर की सभी बैंकों का थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने जांच पडताल की तथा निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार बैंकों की सुरक्षा की दृष्टि से जिलापुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में सांची पुलिस ने नगर की सभी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।तथा बैंक अधिकारियों से बैंकों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की तथा सुरक्षा गार्ड एवं सीसीटीवी कैमरे की जानकारी ली ।तथा आपातकालीन सायरन एवं फायर सायरन का निरीक्षण किया तथा श्री त्रिपाठी ने बैंक अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक निर्देश दिये तथा कहा कि बैंक सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड सतर्क रहें तथा असामाजिक तत्वों आपराधिक तत्वों से सावधान रहें उन्हें सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए तथा बैकों मे सायरन व्यवस्था के भी निर्देश दिये उन्होंने कहा कि हमें बैंक सुरक्षा के प्रति सजग रहने की जरूरत है उन्होंने बैंकों को आवश्यक निर्देश भी दिये ।इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने अपने दल के साथ बैंक आफ इंडिया गुलगांव चौराहा ग्रामीण बैंक स्टेड बैंक आफ इंडिया सेंट्रल बैंक आफ इंडिया जिला केंद्रीय सहकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक कैनरा बैंक का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा कर्मियों एवं बैंक प्रबंधकों से बैंक सुरक्षा मामले में चर्चा करते हुए निर्देश दिये गए ।
इस अवसर पर थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि जिलापुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर की सभी बैकों की सुरक्षा व्यवस्था देखी गई एवं बैंक सुरक्षा को लेकर बैंक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं तथा समय समय पर बैकों की सुरक्षा का निरीक्षण किया जायेगा।