Let’s travel together.

तीसरे दिन भी आयोजित हुए महाविद्यालयीन स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम

0 84

बड़वानी ।प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में  महाविद्यालयीन स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत तीसरे दिन के कार्यक्रम संपन्न हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायन वादन तथा नृत्य, आदि गतिविधियों का प्रारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ वीणा सत्य तथा डॉ सुप्रिया चौहान ने मां सरस्वती का पूजन तथा दीप प्रज्वलन करके किया।

संस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डॉ श्याम नाईक तथा डॉ रंणजीत मेवाड़े ने बताया, कि एकल गायन में प्रिया सोलंकी ने प्रथम स्थान तथा सुमित चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक गायन में भोलू बामनिया, मयंक भालके, हंसा धनगर, आरती धनगर, शिवानी तथा रिफा के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में खुशी कुमरावत प्रथम रही। आज के कार्यक्रमों के साथ ही महाविद्यालयीन स्तरीय युवा उत्सव का समापन हुआ । कार्यक्रमो के दौरान , डॉ विक्रम चौहान, डॉ भूपेंद्र भार्गव, डॉ हरीश वर्मा, प्रो प्रिती पाटीदार बघेल तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में जहरीली शराब का कहर: रात में जाम, सुबह मौतों का मातम,11 जिंदगी खत्म, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती चार गांवों में पसरा सन्नाटा     |     एक ही जगह पर मरीजों को मिलेंगी सभी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं     |     अंबेडकर सेतु के 4.69 करोड़ के मेंटेनेंस टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक       |     सत्ती टोला स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस     |     दीवानगंज सहित 40 गांवों में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, आधी रात को जन्मे कन्हैया     |     शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर मिला सम्मान     |     जर्जर यूनानी औषधालय में टपकती छत, पन्नी के सहारे बचाई जा रही दवाएं     |     9 साल से सड़क पर घायल गौवंश की सेवा, अब मिलेगा अपना ‘हॉस्पिटल’     |     मटकी फोड़ प्रतियोगिता का दूसरे दिन हुआ समापन     |     लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता एवं “तितली उद्यान – महत्व, विभिन्न प्रकार एवं पारिस्थितिकी तंत्र में भूमिका” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811