Let’s travel together.

लंबित राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

0 96

सुरेंद्र जैन धरसींवा

मंगलबार को कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने धरसींवा तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राजस्व के कार्य में लापरवाही पर रीडर के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए और पटवारी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए
कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने तहसील में राजस्व प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली और पंजी-अभिलेख का अवलोकन किया। लंबित प्रकरणों की सिलसिलेवार जानकारी ली। कलेक्टर ने फाइलों को देखा और अधूरे दस्तावेज संलग्न होने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने खुद कार्यालय के आलमारी को खोलकर फाइलों की पड़ताल की। इस दौरान भारी कमियां मिलने पर धरसींवा तहसीलदार श्री जयेंद्र सिंह और नायब तहसीलदार संदीप सिंह राजपूत को शो-काॅज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही रीडर दिलीप घोष और मिथिलेश ध्रुव के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के तहत पटवारी प्रतिवेदन नहीं देने पर उरला पटवारी दिलीप नायक के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए है। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि सभी रिकाॅर्ड दुरूस्त किया जाए और राजस्व प्रकरणों की कार्रवाई जल्द सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकरणों में लेट-लतीफी न की जाएं। आम नागरिकों के आवेदनों की सुनवाई कर जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद व एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811