Let’s travel together.

तीन बच्चो की खेत में बने कुएं में डूबने से मौत,तीनो आपस मे थे पक्के दोस्त

0 398

रायसेन।सुल्तानगंज थाना अंतर्गत ग्राम गोरखा में तीन दोस्त नहाने के लिए गांव के पास बने एक कुए पर गए हुए थे। तीनों बालकों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई ।

घटना की खबर फैलते ही कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित हो गई । मृतक तीनों बालकों के परिवारों में मातम छाया हुआ है ।

सुल्तानगंज थाना प्रभारी विमलेश राय ने बताया कि गोरखा गांव निवासी राजकुमार बैरागी का खेत गांव से लगा हुआ है। जिसमें एक कुआं बना है। उस कुएं पर नहाने के लिए राजकुमार बैरागी का 16 वर्षीय पुत्र मिलन बैरागी अपने दो दोस्तों आशीष बैरागी उर्फ  दीपक पिता महादेव बैरागी 14 वर्ष एवं पृथ्वीराज आदिवासी पिता नीलेश आदिवासी 12 वर्ष को साथ लेकर  कुए पर नहाने के लिए गया हुआ था । जिसमें नहाते समय तीनों बालकों की पानी में डूबने से मौत हो गई ।

राजकुमार बैरागी ने बताया कि मृतक तीनों बालक आपस में गहरे दोस्त थे जोकि साथ-  साथ खेलते कूदते और स्कूल जाते थे ।

पढ़ने में भी तीनों होशियार थे ।

घटना की जानकारी उनके परिजनों को  जब लगी जब बच्चे अपने – अपने घरों पर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों द्वारा उनकी खोजबीन किए जाने पर बच्चों के कपड़े एवं जूते- चप्पल राजकुमार बैरागी के कुए की पाट पर रखे हुए मिले। शंका होने पर परिजनों द्वारा ग्रामवासियों को एकत्रित करके कुए के अंदर गोताखोरों द्वारा तलाश किए जाने पर एक – एक कर तीनों बालकों के  शव पानी के अंदर से निकाल लिए ।घटना की सूचना मृतक बालक मिलन बैरागी के चाचा संतोष बैरागी द्वारा तत्काल पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तीनों शवों को बरामद कर पंचनामा उपरांत सुल्तानगंज अस्पताल में पीएम कराकर उनके शवों को  परिजनों को सौंप दिया गया ।पुलिस ने संतोष बैरागी की सूचना पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |     तिल्दा नेवरा में सात साल की मासूम से दुष्कर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811